झाँसी- आज दिनांक 18.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार द्वारा आरटीसी बैरक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उ0नि0 गोपनीय, सहायक उ0नि0 लिपिक एवं सहायक उ0नि0 लेखा के पदों पर नियुक्ति पत्र प्राप्त करने हेतु रुके चयनित अभ्यर्थियों के रुकने, रहने एवं भोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक लाइन श्रीमती अरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी सदर/सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमरन सिंह, क्षेत्राधिकारी महिला अपराध श्रीमती आसमा वकार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Please follow and like us:
