“जिसने जीवन सँवारा, उसे आशीर्वाद हमारा—आशीर्वाद के दीपों से जगमगाया इलाईट चौराहा”
प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर ‘प्रयास’ ने की दीर्घायु की कामना”
झाँसी ।- देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था ‘प्रयास : सभी के लिए’ द्वारा भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुरूप दीप प्रज्ज्वलन कर उनके जन्मदिवस को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह मुख्य अतिथि महापौर बिहारी लाल आर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा संजीव श्रंगीऋिषी के आतिथ्य , संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा के नेतृत्व एवं अध्यक्ष के.डी. गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस आयोजन में झाँसी के प्रमुख इलाईट चौराहा को दीपों से आलोकित किया गया।
संध्या के समय जब दीपों की कतारें एक-एक कर प्रज्वलित हुईं तो पूरा चौराहा प्रकाश की अनुपम आभा से नहा उठा। आशीर्वाद के दीपों की यह ज्योति केवल उत्सव का प्रकाश नहीं, बल्कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य, समृद्धि और विकास की मंगलकामना का प्रतीक बन गई। उपस्थित जनसमुदाय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सक्रिय जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय ने हर्ष और उल्लास के साथ एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर एवं लड्डू वितरित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस की खुशियाँ साझा कीं।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने कहा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर
“आज हम दीप प्रज्ज्वलित कर उस संकल्प-ज्योति को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं, जो हमारे देश को विकास, आत्मनिर्भरता और विश्व-पटल पर गौरव की नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने की कामना से जुड़ी है। हमारी प्रार्थना है कि ईश्वर प्रधानमंत्री जी को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और असीम ऊर्जा प्रदान करें, ताकि वे इसी प्रकार राष्ट्र की सेवा करते रहें। भारत निरंतर प्रगति करे, विश्व में उसकी प्रतिष्ठा और बढ़े तथा प्रत्येक भारतीय के जीवन में सुख, समृद्धि और सम्मान का प्रकाश पहुँचे—इसी मंगलभावना के साथ आज ये दीप प्रज्ज्वलित किए गए हैं।”
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए भारत के निरंतर विकास, विश्व में उसकी प्रतिष्ठा की वृद्धि तथा राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने कामना की कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन और आशीर्वाद देशवासियों को निरंतर प्राप्त होता रहे और भारत विकास एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित करता रहे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे रामकुमार लोहिया, रामबाबू शर्मा, बैदेही शरण सरावगी, सरिता अग्रवाल,साधना पटवारी, निधि अग्रवाल, रजनी गुप्ता भाजपा,मधु पासी, बी पी नायक, प्रमोद चउदा, नीरू पाण्डेय, ऋषि लोहिया, संजय बाजपेयी, सुभाष पुरवार,अरूण खरे, पवन नैयर, अम्बिका प्रसाद श्रीवास्तव, डी एस अग्रवाल,पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा सुनील लोहिया कोंच वाले, रामकुमार अग्रवाल यूको बैंक, रवि पाण्डेय, लखन पटवारी,विनय व्यास, आर पी मोदी, एच एन शर्मा, राकेश मेहरोत्रा उमाशंकर राय, सहित आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।
