झाँसी – आज दिनांक 15-09-2026 को श्री बिमल कुमार दुबे, आयुक्त/अध्यक्ष, झाँसी विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में प्राधिकरण की 92वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में श्री संजीव श्रृंगीऋषि, नामित सदस्य झाँ.वि.प्रा., श्री सुबोध गुबरेले , नामित सदस्य झाँ.वि.प्रा., जिलाधिकारी झाँसी द्वारा नामित प्रतिनिधि, श्री हिमांशु गौतम, उपाध्यक्ष, झाँ.वि.प्रा., श्री ए. सूदन, नगर आयुक्त, नगर निगम, झाँसी, श्री गौरव शुक्ला, सचिव, झाँ.वि.प्रा., लेखाधिकारी, झाँ.वि.प्रा., संयुक्त निदेशक, झाँसी, अधीक्षण अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता पी.डब्ल्यू.डी., अधिशासी अभियंता जल निगम (नगरीय), अपर निदेशक पेंशन, सहायक आयुक्त उद्योग, सहायक अधिशासी अभियंता, आवास विकास झाँसी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
1. सर्वप्रथम पूर्व बैठक दिनांक 16-05-2025 एवं 16-07-2025 की अनुपालन आख्या पढ़ी गई एवं पुष्टि की गई। प्राधिकरण के वित्तीय वर्ष 2026-27 का माननीय बोर्ड द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।
2. बेतवा विहार आवासीय योजना फेज-2 के समग्र, सुव्यवस्थित एवं एकीकृत विकास कार्य हेतु योजना मद से कार्य कराए जाने की माननीय बोर्ड द्वारा सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गई।
3. ट्रांसपोर्ट नगर योजना एवं माननीय मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना हेतु Main Receiving Sub-Station (MRSS) की स्थापना के लिए UPPTCL को भूमि शासनादेशों के परिप्रेक्ष्य में भूमि निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया।
4. 1.0 हेक्टेयर क्षेत्रफल के भूखण्डों हेतु देय विकास शुल्क की धनराशि को 04 अर्द्धवार्षिक किस्तों में 15 प्रतिशत साधारण ब्याज के साथ जमा करने की माननीय बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
5. माननीय मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना हेतु बीड़ा क्षेत्र के समीप लगभग 500 एकड़ भूमि पर टाउनशिप परियोजना विकसित किए जाने हेतु सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गई।
