गुरसरांय (झांसी)। टैक्सी में सवार वृद्ध की गिरने से मौत। परिजनों के आने पर घंटों बाद हो पाई शिनाख्त। पुलिस ने पंचनामा भरकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए। देर शाम तक नहीं दी गई थी कोई तहरीर।बताते चलें चिरगांव के पास स्थित सिया गांव से एक टैक्सी चालक सवारी लेकर गुरसरांय की ओर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में खिल्लावारी से गंगा प्रसाद पुत्र कुंजी लाल निवासी सितौरा उम्र लगभग 72 वर्षीय उस टैक्सी में सवार हो गये। टेक्सी में दो पढ़ने वाली बच्चीं सवार थीं। टैक्सी जैसे ही ग्राम सरसैड़ा और अड़जरा के बीच मोड़ के पास से गुजरी उसी समय टैक्सी में बैठे लोग कुछ समझ पाते टैक्सी में सवार गंगा प्रसाद सवार टैक्सी से नीचे गिर गये। टैक्सी से गिरते ही उनको चोटें आयीं और वह लहुलुहान हो गये। टैक्सी चालक सहित राहगीरों ने उन्हें उठाकर टैक्सी में लेटाया और उन्हें आनन- फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने इलाज किया लेकिन चिकित्सकों ने गंगा प्रसाद को मृत घोषित कर दिया गया। उपरोक्त घटना लगभग सुबह 10:00 बजे के आस पास घटित हुई। जिसकी सूचना गुरसरांय थानाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी को दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे सब इंस्पेक्टर सिगदार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया गया। देर रात तक किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
