गुरसरांय(झांसी)। शासन की मंशानुसार तथा उपजिलाधिकारी (न्यायिक) / अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका के दिशा-निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद गुरसरांय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक नगर पालिका के अध्यक्ष जयपाल सिंह उर्फ राजू चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक के दौरान वरिष्ठ लिपिक सोनू यादव बक्शी ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और इसे शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों से बहुमूल्य सुझाव तथा विचार आमंत्रित किए।
बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों एवं पार्षद प्रतिनिधियों ने अभियान को पूरी निष्ठा एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराने का सामूहिक संकल्प लिया और आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।बैठक मे पार्षद गोविंद प्रताप सिसोदिया, अयाज मौर्य,कैलाश कुशवाहा, सुरेंद्र अग्रवाल, सुमंत सोनी,नितेश मोदी,देवी यादव,अखिलेश घोष,ऋषभ वशिष्ठ,दीपक यादव,अखंड यादव,ब्रजेंद्र यादव,सुनील कुमार,भरत राठौर,सलमान खान,राजू बाला,कुंदन चौहान,गजेंद्र बरोनिया एवं दशरथ कुशवाहा निर्माण लिपिक माहेश्वरी शरण विधोलिया,उमेश कुमार,बंटे सोनी, लल्ला, जयनारायण कुशवाहा (कंप्यूटर ऑपरेटर), प्रकाश दीक्षित, दीपक कुमार एवं हरिओम आदि उपस्थित रहे।
