गुरसरांय(झांसी)।नगर में गणपति महोत्सव की धूम चल रही है।विभिन्न जगहों पर गणेश जी की मूर्तियों की स्थापना चल रहे।रात्रि 8 बजे धार्मिक कार्यक्रम एवं आरती में भक्त लोग एकत्रित हो रहे है।एरच रोड स्थित गणेश उत्सव में डॉ सुकदेव व्यास,सुनील व्यास एवं गरौठा रोड पर सुनील चौहान एवं राजा चौहान ने आरती कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।इसके अलावा कुष्ठा मंदिर पर पं नीरज पाठक शास्त्री ,टीचर्स कॉलोनी में अरुण चतुर्वेदी ,दिनेश चतुर्वेदी, देवेन्द्र शर्मा,ब्रजेन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा,आदि ने आरती की।परकोटा में अतुल माथुर,बालिका विभाग के सामने स्थित गणेश उत्सव में कैलाश प्रकाश गुप्ता ,कल्पना गुप्ता,राघवेंद्र राजपूत आदि ने उत्सव में भाग लिया।गणेश उत्सव में आलोक माथुर,रमेश शुक्ला, कौशलेश मिश्रा,अशोक पटेल, संजीव साहू,मुरलीधर पटेल ,शैलेंद्र माथुर,कुलदीप कोदबलकर आदि उपस्थित रहे।
