झाँसी-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार के कुशल नेतृत्व में जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति अभियान तथा ऑपरेशन जागृति अभियान के अंतर्गत निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 12.09.2026 को सेन्ट उमर कॉलेज, थाना प्रेमनगर, जनपद झाँसी में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, झाँसी सुश्री सिमरन सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर श्री तुलसीराम पाण्डेय के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं/छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में जानकारी देते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना एवं बाल कल्याण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही बाल श्रम न कराने एवं बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति एवं ऑपरेशन जागृति के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिसमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा एवं 112 पुलिस आपातकालीन सेवा प्रमुख हैं।
इसके अतिरिक्त छात्राओं एवं महिलाओं को डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड, फ्रॉड कॉल, अनजान/अनचाहे लिंक पर क्लिक न करने, ऑनलाइन ठगी से बचाव एवं साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने, किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अपराध की स्थिति में बिना संकोच पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।
