झाँसी – अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री विकास कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद झाँसी में मिशन शक्ति अभियान / | आपरेशन जागृति अभियान के आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 10.09.2026 को श्रीमान क्षेत्राधिकारी मोठ महोदय सुनील कुमार शर्मा व प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह की उपस्थित में मिशन शक्ति / एंटीरोमियों टीम थाना मोंठ द्वारा अग्रज सरस्वती इण्टर कालेज कस्बा व थाना मोंठ जिला झांसी में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के | उद्देश्य से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षकों को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग, गुड टच, बैड टच बाल विवाह, दहेज प्रतिषेध तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुध्द होने वाले अपराधों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी । छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न साईबर बुलिंग अथवा अन्य अपराध की स्थिति में बिना संकोच तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस अवसर पर महिला हेल्पलाईन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाईन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 साईबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी देते हुये इनके उपयोग की प्रकिया समझाई गयी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने, किसी भी समस्या को अपने अभिवावको, शिक्षकों, अथवा पुलिस से साझा करने तथा समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरुकता फैलाने के लिये प्रेरित किया गया । उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षकों ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को जन- जन पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन कन्या |
