गुरसरांय(झांसी)।समीपस्थ ग्राम मड़ोरी थाना गुरसरांय जिला झांसी निवासी उदय प्रताप सिंह पुत्र रामस्वरूप ने 10 सितंबर 2026 को थाना गुरसरांय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरी मां मुन्नी देवी के नाम जोन डियर ट्रैक्टर नंबर यूपी 93 सीपी 5496 है 7 सितंबर की रात में ग्राम का ही एक व्यक्ति ट्रैक्टर का बोनट काटकर बैटरी और टूल किट चोरी कर ले गया है इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज में वह व्यक्ति साफ दिखाई दे रहा है यह व्यक्ति अपने अज्ञात साथियों सहित कई चोरी को अंजाम दे चुका है और इस पर पहले से ही कई मुकदमा पंजीकृत है साथ ही अवैध हथियार का धंधा करता है। इस संबंध में प्रार्थी उदय प्रताप सिंह ने ग्राम के ही भरत साहू पुत्र राम खिलौने के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रार्थना पत्र पर गुरसरांय पुलिस ने सक्रियता से छानबीन व कार्रवाई चालू कर दी है। वही आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध प्रार्थना पत्र में गांव के ही और लोगों की भी की गई चोरी का उल्लेख किया गया है जिसके चलते गुरसरांय पुलिस ने इस मामले को काफी गंभीरता से लेकर कार्रवाई शुरू की है।
