झांसी – आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद झांसी में राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी, उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी झांसी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग, झांसी की जनपद में गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 10.09.2026 को मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी एवं शिशिर द्विवेदी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 (अति.चार्ज क्षेत्र-3 झांसी) व अधीनस्थ स्टॉफ तथा थाना पुलिस मऊरानीपुर व लहचूरा द्वारा ग्राम लारौनी मार्ग, फिल्टर चौराहा, ग्राम बूढ़ा, भोजला नहर, भोजला मण्डी, पंचवटी रेलवे क्रॉसिंग, सुखनई नदी के किनारे मऊरानीपुर व डेरा मारकुआ, गरौठा में दबिश दी गई। दबिश के दौरान 15 लीटर अवैध देशी शराब व 90 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित कुल 105 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 04 अभियोग पंजीकृत किए गये। कार्यवाही में 03 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
