झाँसी – आज दिनांक 10.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम, झाँसी श्रीमती अरीबा नोमान द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद के साइबर सेल प्रहरियों के साथ बैठक की गई। बैठक में साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही, पीड़ितों की सहायता एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही साइबर अपराधों के बदलते तरीकों के प्रति सतर्क रहते हुए शिकायतों के त्वरित निस्तारण एवं जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
Please follow and like us:
