झाँसी- आज दिनांक 08.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार द्वारा जनपद में नियुक्त समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारीगण के साथ अपराध नियंत्रण, अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था के संबंध में गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 अरविन्द कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम/लाइन श्रीमती अरीबा नोमान, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री सिमरन सिंह आईपीएस सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान जनपद में अपराध की स्थिति की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी द्वारा सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस गश्त एवं प्रभावी पेट्रोलिंग बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों पर सतर्क दृष्टि रखने, महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश देने हेतु निर्देशित किया गया।
