गुरसरांय(झांसी)। नगर के खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय में पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन शिक्षक दिवस पर प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी के संयोजन में शिक्षकों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में योगेश राजू पालीवाल,प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर,ओपी शर्मा,सुशील स्वामी,सतीश चौरसिया,जगराम सिंह अस्ता,राकेश कुमार खरे,दाऊ पालीवाल,रविन्द्र स्वामी,धर्मेन्द्र दीक्षित,मन्नीलाल श्रृंगीऋषि आदि अतिथियों ने विद्यालय के संस्थापक पं रामसहाय शर्मा एवं पूर्व राष्ट्रपति राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया।इसके बाद अध्यापकों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष वक्ता जगमोहन समेले, अशोक पटेल,सर्वोदयी विचारक ,सूरज माते आदि ने शिक्षक दिवस पर अपने विचार प्रकट किए।अतिथि स्वागत राकेश व्यास,वरुण कुशवाहा,प्रांजल तिवारी,विनोद कुमार,सुधीर पाठक,शिवम गिरी ने किया।शिक्षकों के सम्मान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये गए सम्मान का सीधा प्रसारण समस्त गुरुजनों ने टीवी के माध्यम से देखा।संचालन प्रवक्ता जितेंद्र सिंह पटेल ने किया। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवक्ता संतोष शाक्य,डॉ विवेक मुदगल,बशीर अहमद खान,राजेश चंद्र,गोपाल अग्निहोत्री, प्रदीप स्वर्णकार,ऋतु सिंह,राम प्रकाश पचौरी,सुनील कुमार व्यास,भूपेंद्र पंथी,राजेन्द्र प्रसाद,सौरभ अग्रवाल,अशोक आर्या,जितेंद्र सोनी, सरजू शरण पाठक,प्रमोद सविता,जितेंद्र साहू,सुभाष कुमार वर्मा,मुकेश खैर,इन्द्रनारायण, इंद्रभूषण द्विवेदी, रामलला पटेल, पुष्पेन्द्र वर्मा,बाबूराम साहू,राजवेंद्र सिंह बुंदेला,सुधीर पाठक,कुलदीप कोदबलकर,प्रवीण सिरोही,कुलदीप वर्मा,कौशलेश मिश्रा,जितेंद्र पटेल, संजय दोन्देरिया,अमित भदौरिया, विवेक गुप्ता,अर्पित इटोंदिया,बलबीर सिंह,राजबहादुर सिंह,दीनदयाल,थानसिंह,पंकज शाक्य, दुर्गा प्रसाद,कमलापत उपाध्याय,सुरभि पटेल,वर्षा गुप्ता,रजनी यादव,खुशबू जैन,दीपा गुप्ता, पूजा निरंजन ,हरिश्चंद्र नायक आदि उपस्थित रहे।वही दूसरी ओर नगर स्थित केसी जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम में पूर्व शिक्षक नेता करन सिंह जू देव,पीसीसी सदस्य रमेश मौर्य,अखिलेश पिपरैया,शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन समेले,पूर्व प्रधानाचार्य केके तिवारी,संगीताचार्य सरजू शरण पाठक सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश चंद जैन ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी को उनके आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए।समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने शिक्षकों को समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस दौरान राजेश सर,संजीव सर,जीतू सर, सचिन जैन,अवधेश खरे, जितेंद्र यादव, आशीष बी.के. पटेल, ऋषिकेश, रजनी, आस्था, रश्मि, अंकिता, आरती, शिवानी, रामदेवी, सुरभि, अवंतिका, चंचल, सबा, आकांक्षा, अर्पिता, प्रेरणा, दिशा, दीक्षा, उरूज, राधा व्यास आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन प्रिंस जैन ने किया।
