समथर (झांसी)-आगामी त्योहार रक्षाबंधन पर्व व बाराबफात पर्व को लेकर समथर थाना परिसर में आज थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें नगर के दोनों धर्म समुदाय के सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे। उन्होंने आगामी त्योहारों के विषय में चर्चा की। मुस्लिम धर्म समुदाय के लोगों से बाराबफात पर्व को सकुशल मनाने के विषय में चर्चा की।बाराबफात का जुलूस कहां से प्रारंभ होता है नगर में कहां कहां से निकलता है उन्होंने पूर्ण जानकारी ली।सभी से पर्व के विषय में वार्तालाप कर एवं पूर्ण जायजा लेने के उपरांत उन्होंने थाना प्रांगण में उपस्थित सभी लोगों से अपील की सभी लोग शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके त्योहारों को मनाये।त्योहार में कोई नई परम्परा नहीं अपनावें पुरानी परंपरा गत तरीके से ही त्योहार मनाये। त्योहार हमें सुख और समृद्धि प्रदान करते हैं। सभी हंसी खुशी से त्योहारों को मनाये। यदि कहीं भी किसी प्रकार के अराजक तत्व नजर आते हैं तो अतिशीघ्र पुलिस को सूचना दें। अराजक तत्व फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा उन पर सख़्त कार्यवाही होगी। सभी लोग शासन के नियमों का पूर्ण तरह से पालन करें। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे। इस मौके पर मौलाना इकबाल खान हाफिज, आरिफ पठान, कौशिक कय्युम खां सुजात खां, आज़म मंसूरी, इस्लाम खांआतिशबाज, मोनू पठान, इस्लाम खान मुन्ना मेवाती शमीम खां डीलक्स, कासिम मंसूरी, वली मोहम्मद मंसूरी, आरिश रजा कादरी मदरसा कादरी, मुख्तार खां , सुजात हुसैन शाकिर अंकुश श्रीवास वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र सिंह नागर, श्यामा शरण उपाध्याय, जयपाल सिंह गुर्जर अरविंद श्रीवास संजीव व्यास, मानवेन्द्र सिंह ध्रुव गुर्जर मोहित शर्मा, अनिल कुमार रायकवार, राघवेंद्र साहू सहित पत्रकार बंधु एवं नगर व ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
