झाँसी-आज दिनांक 12.08.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति के निर्देशन में पुलिस फैमिली वेलफेयर, उ0प्र0 पुलिस के तत्वावधान में पुलिस लाइन झाँसी में HPV वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत जनपद झाँसी के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं का वैक्सीनेशन कराया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन श्रीमती आसमा वकार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन झाँसी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानन्द कॉलेज एच.एस.एस. गुसाईपुरा, लॉर्ड महाकालेश्वर इंटर कॉलेज बड़ागाँव गेट, पं0 कृष्ण चन्द्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, झाँसी की छात्राओं का HPV वैक्सीनेशन कराया गया।
अभियान का उद्देश्य छात्राओं को HPV संक्रमण से बचाव एवं सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की दिशा में आवश्यक स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है।
