गुरसरांय(झांसी)। गुरसरांय निवासी कालका प्रसाद पुत्र मुन्नालाल ने पुलिस अधिकारियों एवं जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। कालका प्रसाद के अनुसार,28 जुलाई की प्रातः वह सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गए थे। इसी दौरान थोक सब्जी विक्रेता एवं कुछ अन्य लोगों ने उनके साथ कथित रूप से मारपीट कर दी। उन्होंने बताया कि जब उनका पुत्र उन्हें बचाने आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद वह शिकायत लेकर गुरसरांय थाने पहुंचे,लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों तथा मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
Please follow and like us:
