गुरसरांय(झांसी)। अब गुरसरांय व क्षेत्र के एचपी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को उम्मीद जागी है कि उनके साथ गुरसरांय एचपी गैस के गुरसरांय स्थित छोटी गैस एजेंसी द्वारा लगातार कई महीनों से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की होम डिलेवरी न कर पूरी तरह से परेशान किया जा रहा था इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल से लेकर विभाग को करने के बाद भी उन्हें कोई अभी तक राहत नहीं मिल पा रही थी लेकिन वर्तमान में जन प्रिय जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी के संज्ञान में आने के बाद इस समस्या को लेकर उन्होंने गुरसरांय में इस संबंध में जाँच पड़ताल के लिए एक टीम भेजी जिसकों बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपने गैस कनेक्शन नंबर सहित होम डिलीवरी न होने से लेकर कई प्रकार की समस्याओं को लेकर लिखित बयान दिए।इससे उपभोक्ताओं में उम्मीद जागी है कि अब उन्हें नियमानुसार होम डिलीवरी पर गैस उपलब्ध होगी उधर उपभोक्ताओं को तरह-तरह की हो रही परेशानियों को लेकर लग रहा है कि जनता के साथ अनियमितताओं करने वालों पर कार्यवाही के साथ होम डिलीवरी सुविधा जल्द सुनिश्चित की उम्मीदें बढ़ गई हैं। उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी द्वारा इस संबंध में संज्ञान लेने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इस संबंध में तुरंत कार्यवाही की पहल की है।
