झांसी- मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी के आदेश पर डॉ आशीष अग्निहोत्री उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी पंजीकरण ने जनपद में संचालित श्री गोपाल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अग्नि सुरक्षा, बायो मेडिकल वेस्ट तथा पंजीकरण की वैधता के संबंध में दिनांक 18 जुलाई 2026 को निरीक्षण किया, जिसमें उपरोक्त निजी चिकित्सालय का पंजीकरण 30 अप्रैल 2024 को कालातीत हो चुका है। चिकित्सालय के प्रपत्रों की जांच की गई, जिसमें पाया गया कि अग्निशमन विभाग द्वारा जारी फायर एनओसी दिनांक 23.12.2025 को एवं मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का प्रमाण पत्र दिनांक 31.03.2025 को तथा उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का प्रमाण पत्र दिनांक 09.05.2023 को कालातीत हो चुका है। चिकित्सालय में नियमों एवं शर्तों का निरंतर उल्लंघन किया गया है, जिससे रोगियों के हित एवं जन स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। अतः श्री गोपाल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त किया गया है।
