गुरसरांय(झांसी)। विधान परिषद सदस्य रमा आरपी निरंजन ने आज क्षेत्र ही नहीं बल्कि बुंदेलखंड और प्रदेश के ऐतिहासिक पुरुष गरौठा के पूर्व विधायक कन्हैया लाल माते की स्मृति में आडी़ सड़क से गरौठा मार्ग पर स्मृति द्वार निर्माण हेतु भूमि पूजन कर बिजौरा ग्राम में भी रामघाट शंकर जी के मंदिर के पास एपैक्स मार्ग का लोकार्पण कर निर्माण कराकर रमा आरपी निरंजन ने एक ऐतिहासिक काम यह किया है कि इस क्षेत्र के एक सरल और दयालु प्रवृत्ति से लेकर ईमानदार और त्याग शील महापुरुष कन्हैया लाल माते की यादें हमेशा याद रहे और आने वाली पीढ़ी समाज हित में हमेशा तत्पर रहे के लिए स्मृति द्वार का निर्माण अपने में एक गौरवपूर्ण काम है। बताते चले कन्हैया लाल माते जब भाजपा नही थी तो जन संघ से इस क्षेत्र में जनसंघ से लेकर भाजपा के लिए एक नींव का पत्थर बने थे और उन्होंने जीवन पर्यंत समाज के दबे-कुचले लोगों के लिए काम किया है। वही आज सोमवार के दिन 20 जुलाई को शंकर जी के मन्दिर बिजौरा गाँव में एपैक्स सड़क का लोकापर्ण कर आज इस धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम का महत्व अपने में बढ़ गया है आज समारोह में भारी-भरकम ग्रामीणों की भीड़ आडी़ सड़क पर पूर्व विधायक स्वर्गीय कन्हैया लाल माते के स्मृति द्वार भूमि पूजन समारोह में सम्मिलित रही। उधर ग्राम बिजौरा में एक विकास को लेकर हुए कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन पार्टी आकाशवाणी के कलाकारों द्वारा बेहतरीन भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में महिला,पुरुष,बच्चें भजनों पर मस्त होकर भोले शंकर के जयकारों के बीच नाचते थिरकते नजर आये। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख चिरगांव राजकंतेश वर्मा, पुष्पेंद्र पटेल भड़ोकर प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यहाँ गुरसरांय,बामौर समेत जिले के अन्य विकासखण्ड क्षेत्र के उपस्थिति प्रधानों,क्षेत्र पंचायत सदस्यों का एमएलसी रमा आरपी निरंजन द्वारा अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस दौरान सैकड़ो गाँव के गणमान्य नागरिक यहां मौजूद रहे जहां प्रधानों से लेकर ग्रामीणों ने गरौठा क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़ने की एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन से मांग रखी इस पर उन्होंने संक्षिप्त संबोधन में कहा में आपकी भावनाओं की कद्र करता हूं और पार्टी जो भी निर्णय फैसला देगी उसका हर कीमत पर सम्मान किया जाएगा लेकिन में आप लोगों के सहयोग और स्नेह का कर्ज कभी नही चुका सकता इसलिए मेरा प्रयास होगा कि आप सभी लोगों के बीच में जनसेवा करता रहूं। इस दौरान एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि प्रदेश और केंद्र के साथ-साथ गांव की ट्रिपल भाजपा सरकार की में प्रतिनिधि हूं और भाजपा समाज के दबे-कुचले लोगों से लेकर हर आम व खास व्यक्ति के उत्थान व कल्याण के साथ-साथ विकास का ऐतिहासिक काम कर रही है और आने वाले समय में भाजपा सरकार देश को विश्व पटल पर सर्वशक्तिमान, कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में एक नजीर बनेगी और आप लोगों के जन सहयोग से ही प्रदेश और देश राष्ट्र में भारत देश सशक्त होगा इसलिए आपको आने वाले चुनाव में गांव से लेकर देश को मजबूत करने के लिए भाजपा को वोट देकर राष्ट्र प्रेम का संदेश मजबूत करने का संकल्प लेना होगा। बिजौरा मे हुई सभा का संचालन पुष्पेंद्र पटेल भड़ोखर ने किया। जबकि आभार व्यक्त ग्राम प्रधान बड़वार बद्री प्रसाद पटेल और बिजौरा प्रधान रणकेंद्र पटेल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रमुख लोगों में रमाकांत पटेल प्रधान मड़ोरी,राजेश पटेल सरसैड़ा,राजेश यादव,अनुज द्विवेदी नागर,हरप्रसाद पटेल ठेकेदार,उत्तम पटेल ठेकेदार,भगवती शरण कौशिक,सर्वेश सिंह प्रधान हैबतपुरा,राजू पाठक आमली,नीरज यादव,धर्मेंद्र पटेल,सुबोध पटेल घुरैया,बल्लू पटेल,जितेंद्र पटेल,रामप्रसाद,संतोष,बबलू,भूपेंद्र,सियाराम, पंकज,बृजेश,दीपेश,नीरज शर्मा शीला,मनोज नायक,भारतेन्दु बुंदेला,कृपेंद्र, शंभू,पुष्पेंद्र पटेल गढ़वई,हरीश सोनी,धर्मेंद्र,किशोरी,अंकित,हरिओम,प्रवीण,इंद्रपाल,राजकुमार,प्रमोद,कौशल पटेल बिजौरा,राजेंद्र राहुल,पवन,प्रहलाद,सूर्य प्रकाश,जाहर सिंह,सौरभ,अरविंद,शैलेंद्र,वीरेन्द्र कुमार इसकिल प्रधान,कुलदीप सिंह, अंकित पटेल मुखिया पूर्व प्रधान,
राजेंद्र,अंश बुंदेला सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।
