झांसी – राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी, उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी झांसी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग, झांसी की जनपद में गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 18.07.2026 को मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी एवं शिशिर द्विवेदी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 झांसी, विजय प्रताप यादव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 झांसी (अति.चार्ज क्षेत्र-3 झांसी) व थाना पुलिस गरौठा द्वारा मेडिकल बाईपास, पाल कॉलोनी, ग्रासलैंड, लक्ष्मी तालाब, मऊरानीपुर चुरारी मार्ग, ग्राम पसराई, मऊ देहात व डेरा रोरा, बसरिया, गरौठा, ककरबई, वेंदा में दबिश दी गई। दबिश के दौरान 220 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 1800 किग्रा लहन, भट्ठियां व शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 05 अभियोग पंजीकृत किए गये। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए। चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया और मदिरा दुकानो से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया।
