झांसी- हर वर्ष की भांति इस वर्ष की पूरे देश एवं प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम रविवार 12 जुलाई को आयोजित होगा जिसमे उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधों का वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैl मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में जनपद झांसी में अभियान के अंतर्गत एक करोड़ पौधौं का रोपण किया जाएगा। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए डीएफओ विकास यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री के आवाहन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान क्रम में उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ एवं जनपद झांसी में एक करोड़ पौधों का रोपण होना है। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई रविवार को प्रातः 11:00 बजे मेडिकल कॉलेज में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अभियान का शुभारंभ करेंगे। वन विभाग सहित सभी विभागों को लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। कार्यक्रम में जनपद के समस्त जनप्रतिनिधि महिला समूह, स्वयंसेवी संस्थाएं, विद्यार्थी ,कृषक, समस्त सरकारी गैर सरकारी संस्थाएं दिव्यांगजन आदि कार्यक्रम में प्रतिभा करेंगे ।उन्होंने बताया कि शागुन शीशम, चिलबिल,कंजी, पीपल,नीम, आम, जामुन ,अमरुद,पीपल, पाकड़,बरगद ,अर्जुन, आँवला इत्यादि प्रजातियां के पौधों का रोपण होगा इसके साथ ही बहुत जल्दी बीड़ा क्षेत्र में 15 हैकटेयर भूमि पर भी विभाग के द्वारा वृक्षारोपण करने का प्लान तैयार किया जा रहा है।
