गुरसरांय(झांसी)। थाना परिसर गुरसरांय में आज होमगार्ड विभाग से सेवानिवृत्त हुए प्लाटून कमांडर भगवानदास व वरिष्ठ होमगार्ड दीनदयाल के सेवानिवृत्त पर गुरसरांय थाना परिसर में थाना प्रभारी गुरसरांय इंस्पेक्टर विद्यासागर सिंह ने विदाई समारोह में बोलते हुए कहा कि उक्त दोनों लोगों का ड्यूटी दौरान कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है। इन लोगों ने समय से ड्यूटी करने के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारी पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ की है। जिसकी प्रेरणा सभी होमगार्ड से लेकर पुलिस जवानों को भी लेना चाहिए। इस दौरान सेवानिवृत्त हुए दोनों लोगों को माल्यापर्ण कर अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विदाई समारोह में प्रमुख रूप से सुरेश चन्द्र वर्मा वीओं होमगार्ड झांसी,धर्मेन्द्र सिंह चौहान,बालादीन,महाराज सिंह, संतोष कुमार,हरचरन,नवी अहमद,जुगल किशोर,प्रताप सिंह,प्रदीप कुमार वर्मा,धर्मेंद्र कुमार,सुरेश पांचाल सहित बड़ी संख्या में होमगार्ड व पुलिस विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।
