झांसी। थाना प्रभारी जय प्रकाश के नेतृत्व में उल्दन पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ग्राम सप्तवारा में तालाब के पीछे पहाड़ी किनारे दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। मौके से 52 ताश के पत्ते और 10,500 रुपये नकद बरामद किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Please follow and like us:
