गुरसरांय (झांसी)। नगर के कॉलेज तिराहे के पास रविवार रात करीब 8:00 बजे शादी समारोह से घर लौट रहे एक युवक के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना की शिकायत गुरसरांय थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरसरांय थाना क्षेत्र के एरच निवासी भूपेंद्र प्रजापति रविवार रात एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि कॉलेज तिराहे के पास कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने गुरसराय थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Please follow and like us:
