झाँसी- जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा पीईटी-2026 परीक्षा के दृष्टिगत जीआईसी झाँसी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
आज दिनांक 25.10.2026 को जिलाधिकारी झाँसी श्री गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री विकास कुमार द्वारा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के दृष्टिगत जीआईसी झाँसी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के आवागमन तथा परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान सतर्कता बनाए रखते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। जनपद में पीईटी-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस एवं प्रशासन द्वारा समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।
