झाँसी- आज दिनांक 21.10.2026 को विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 (इलाहाबाद-झाँसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी झाँसी श्री गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार द्वारा जीआईसी कॉलेज ग्राउण्ड पर पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग आदि दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी को निष्पक्षता, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
Please follow and like us:
