गुरसरांय (झांसी)। गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम लखावती में गांव के किनारे खेत में लगे नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी पर 52 वर्षीय व्यक्ति का शव लटका मिला। मृतक की पहचान ठाकुर दास पुत्र नाथू अहिरवार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में शोक का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठाकुर दास राजमिस्त्री का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी दो बेटियों एक एक बेटे की शादी हो चुकी है। अज्ञात कारणों के चलते उन्होंने गांव के किनारे खेत में लगे नीम के पेड़ से फांसी लगा ली।घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी, कस्बा इंचार्ज मयंक मिश्रा और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
