समथर (झांसी) समथर स्थित उप गल्ला मंडी में वर्षों से लगा धर्म कांटा खराब पड़ा होने के कारण किसानों को धान की तौल कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में धर्म कांटा चालू न होने से किसानों को अपनी उपज की तौल को लेकर दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। क्षेत्र का किसान धान की फसल लेकर उप गल्ला मंडी पहुंचने वाले किसानों को उम्मीद रहती है। कि उनकी धान उपज की फसल की तौल उप गल्ला मंडी मे समय पर हो सकेगी, लेकिन धर्म कांटा खराब होने के चलते उनकी समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। किसानों का कहना है कि शासन द्धारा उप गल्ला मंडी में धर्म कांटा वर्षों से लगा हुआ है, लेकिन विभाग के कर्मचारी का कहना है कि मंडी का धर्म कांटा खराब होने से इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। ऐसे में किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के किसानों ने मंडी सचिव मोठ चन्द्र प्रकाश शुक्ला एवं उप जिलाधिकारी मोठ से मांग की है कि समथर उप गल्ला मंडी में खराब व बंद पड़े धर्म कांटे को शीध्र चालू कराया जाए, ताकि क्षेत्र के किसानों के धान की तौल सुचारु रूप से हो सके जिससे क्षेत्र से धान बेचने आ रहे किसानों को राहत मिल सके। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग के अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए धर्म कांटे को चालू कराने के लिए कब तक कदम उठाते है।
वर्षों से उप गल्ला मंडी में खराब पड़ा धर्म कांटा बन्द से किसान तौल के लिए परेशान
गल्ला मंडी में पहुंचने लगी धान की उपज धर्म कांटा पड़ा खराब नहीं हो पा रही तौल
