गुरसरांय (झांसी)। माध्यमिक विद्यालयों की समथर में आयोजित जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओ में नगर के खेर इंटर कॉलेज ने बालक वर्ग में आल ओवर चैंपियन प्राप्त कर गुरसरांय जोन ने मंडलीय प्रतियोगिता में प्रवेश कर लिया।प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी के निर्देशन एवं क्रीड़ाध्यक्ष सुधीर कुमार पाठक एवं विनोद कुमार के संयोजन में खेर इंटर कॉलेज के अरुण कुमार हैमर थ्रो में प्रथम,4×400 रिले में ,कृष्णा,अभय,अमित कमलापत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही साथ 4×100 रिले में बालिका वर्ग गुरसरांय जोन भी प्रथम रहा।
काजल ने हैमर थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया।व्यक्तिगत चैंपियन सब जूनियर अभय एवं जूनियर वर्ग आशीष ने प्राप्त की। राधिका गोला में प्रथम नव्या ऊंची कूंद एवं डिस्कस
रविकांत 800 एवं 3000 मीटर में प्रथम
अनुसुइया गोला में प्रथम सीनियर वर्ग मे
निकुल: द्वितीय ट्रिपल जम्प,
सीनियर वर्ग में सागर: 400 मीटर, बाधा दौड़ 100 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम एवं लांग जंप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया जूनियर वर्ग से अभय, आशीष,रविकांत व्यक्तिगत
चैम्पियनशिप विजेता रहे।
जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को मुख्य अतिथि चेयरमैन समथर देवेंद्र कंसाना ने प्रशस्ति पत्र मैडल देकर सम्मानित किया।समापन की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रती वर्मा ने की।इस दौरान क्रीड़ाध्यक्ष विनोद कुमार,सुधीर कुमार पाठक,सोमपाल सिंह,दिनेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विद्यालय के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी,प्रबंध समिति के अध्यक्ष देवेश पालीवाल,प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर, सतीश चौरसिया, सुशील स्वामी ,नरेंद्र जैन,राकेश खरे ,ओ पी शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए सम्मानित किए जाने की घोषणा की।
प्रदेश में लगातार शिक्षा,संगीत,खेलकूद मैं के०आई०सी० गौरवपूर्ण स्थान पर
खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय के संस्थापक पंडित राम सहाय शर्मा ने एक संत की तरह गरौठा,गुरसरांय,टहरौली पिछड़े क्षेत्र में अपना तन,मन, धन,सब कुछ अर्पण करके खैर इंटर कॉलेज की गुरसरांय में स्थापना कर शिक्षा की गंगा बहाई थी उसको लगातार सीचने का काम और संरक्षित करने का काम यहाँ प्रबंधन कार्यकारिणी और प्रचार्च धन प्रकाश तिवारी द्वारा किया जा रहा है जिससे प्रतिभाशाली छात्रों को आर्थिक समस्या समाधान कर हर प्रकार की बेहतर सुविधाएं कॉलेज कमेटी द्वारा छात्रों को चाहे वह शिक्षा क्षेत्र के लिए हो या खेलकूद के लिए या संगीत क्षेत्र में आदि आदि सभी क्षेत्र के प्रतिभावान छात्रों को आगे बढ़ाने का काम कॉलेज की 1949 स्थापना से लेकर समाचार लिखते समय तक किया जा रहा है।इस कॉलेज के छात्रों ने न केवल प्रदेश,देश बल्कि दूसरे देशों में भी अपनी प्रतिभा का गौरव बढ़ाकर खैर कॉलेज का नाम ऊंचा किया है जिसमें प्रदेश और देश स्तर के स्पोर्टमैन वही वैज्ञानिक,डॉक्टर, राजनेता,संगीत के क्षेत्र में गुरु स्व० पन्नालाल जैन तो नि:शुल्क संगीत विद्यालय चलाने वाले संगीत गुरु पंडित परशुराम पाठक तो बुंदेलखंड की ही नहीं भाषा से लेकर बुंदेली संगीत में और रामायण से लेकर बुंदेलखंड की ऐतिहासिक भौगोलिक स्थिति और हर क्षेत्र में ज्ञाता के रूप में उभरें एडवोकेट हरगोविंद कुशवाहा से लेकर कई आईएएस और वैज्ञानिकों जैसे महान रत्न देकर देश, दुनिया में पंडित राम सहाय शर्मा खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय का वर्तमान में प्रचार्च धनप्रकाश तिवारी ने वर्तमान समय की प्रतिकूलता को भी अपनी 24 घंटे कॉलेज और बच्चों को आगे कैसे बढ़ाया जाए के काम ने खैर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
