गुरसरांय (झांसी)। माध्यमिक विद्यालयों के 70 वे दो दिवसीय एथलेटिक्स युवक समारोह का समापन उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार ने मार्च पास्ट की सलामी के साथ किया।उप पुलिस अधीक्षक गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय ने मार्च पास्ट की सलामी के साथ किया।गरौठा तहसील एवं टहरौली तहसील के इंटर कॉलेज के प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरित करते हुए उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार ने कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं है उन्हें उचित मंच एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता है।जिन्होंने क्षेत्र में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किया वह प्रतिभागी जनपदीय प्रतियोगिता में समथर में प्रतिभाग कर जनपद में क्षेत्र का नाम रोशन करें।उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ जिस विषय मे आपकी रुचि हो उसमें प्रतिभाग कर आगे बढ़े।मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी ने इस स्मृति चिन्ह देकर एवं शॉल ओढ़ाकर किया। दूसरे दिन की खेलकूद प्रतियोगिता में सीनियर बालक में 1500 मीटर दौड़ में शिवम एरच प्रथम,कार्तिकेय के आई सी द्वितीय ,5000 मी में के आई सी के राज प्रजापति प्रथम,कार्तिकेय द्वितीय,800 मीटर में शिवम एरच प्रथम,हरी मोहन अखंडानंद गरौठा द्वितीय, जूनियर बालक में 3000 मीटर में रविकांत के आई सी प्रथम,रामलला गोस्वामी तुलसीदास एरच द्वितीय,1500 मीटर में रविकांत के आई सी प्रथम,आयुष एरच द्वितीय,800 मीटर में रविकांत प्रथम ,राज एरच द्वितीय रहे।बालक सीनियर 200 मीटर में हरिहर क्षेत्र लठवारा के कमलापत प्रथम,सुमित के आई सी द्वितीय रहे।सब जूनियर लंबी कूंद में कृष्णा एरच प्रथम,अभय यादव के आई सी द्वितीय, गोला फैंक में आदर्श जनता इंटर कॉलेज टहरौली के हर्ष प्रथम,के आई सी गुरसरांय के सनी द्वितीय रहे।बालिका वर्ग में 300 मीटर में जी जी आई सी गुरसरांय की अंशिका आर्या प्रथम,के आई सी गुरसरांय की रस्सो द्वितीय,1500 में रस्सो के आई सी प्रथम,अंशिका आर्य जीजीआईसी द्वितीय,डिस्कस थ्रो में मनीषा के आई सी प्रथम,रस्सों द्वितीय रहीं।बालिका गोला फैंक में अंजली अखंडानंद गरौठा प्रथम, काजल के आई सी द्वितीय, लंबी कूंद में शिवानी गरौठा प्रथम, महक गरौठा द्वितीय, 400 मीटर में जी आई सी की पूजा प्रथम, एरच की प्रार्थना द्वितीय रहीं।संगीत साहित्य के निर्णायक मंडल में सरजू शरण पाठक,अर्चना मोदी, रजनी यादव, खुशबू जैन,सुनील कुमार व्यास, राकेश कुमार व्यास, एवं दीपा गुप्ता सुरभि पटेल, रितु सिंह एवं वर्षा गुप्ता प्रमुख रही। समस्त खेलकूंद प्रतियोगिताएं क्रीड़ाध्यक्ष विनोद कुमार एवं क्रीड़ा अध्यक्ष सुधीर कुमार पाठक देखरेख में संपन्न हुई।दोनो तहसीलों से प्रधानाचार्य एवं क्रीड़ा प्रभारियों में गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज एरच के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र राजपूत,प्रभारी उपेंद्र कांदू, लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज इसकिल के प्रभारी सोमपाल सिंह ,हनुमत इंटर कॉलेज बामोर के प्रभारी जितेंद्र तिवारी ,अखंडानंद जनता इंटर कॉलेज गरौठा की प्रभारी प्रीति कोष्टा ,राजकीय इंटर कॉलेज खड़ौरा के प्रधानाचार्य हेमकुमार, सुमन प्रजापति एवं विवेक पटेल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गुरसरांय की प्रभारी अंजलि राठौर, राज कीय हाई स्कूल करगुवा के प्रभारी राजकुमार, राजकीय हाई स्कूल बिजौरा के प्रभारी अबधेश पिपरैया,अभिनव विद्यालय कुरेठा के प्रभारी अमित नागर ,राज कीय हाई स्कूल गोकुल के प्रभारी श्री प्रकाश वर्मा,हरिहर क्षेत्र इंटर कॉलेज लठवारा के प्रभारी जगदीश प्रसाद पाठक, राजकीय हाई स्कूल अहरौरा के प्रधानाचार्य नंदकिशोर शर्मा,छक्कीलाल गेडा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टोड़ी फतेहपुर के प्रभारी रवि दत्त पाठक ,श्री कल्याण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुरसरांय के प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश द्विवेदी, आदर्श जनप्रिय इंटर कॉलेज टहरौली के प्रभारी महेश चौरसिया, खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय के प्रभारी क्रीड़ा अध्यक्ष विनोद कुमार एवं सुधीर कुमार पाठक, आलोक इंटर कॉलेज पंडवाहा के प्रभारी अशोक कुमार शर्मा ने अपनी टीमों के साथ प्रतिभाग किया।प्रमाण पत्र लेखन में राजवेंद्र सिंह बुंदेला, रामलला पटेल ,दुर्गा प्रसाद ,कुलदीप कोदवलकर, प्रवीण सिरोही, इंद्र भूषण द्विवेदी ,प्रांजल तिवारी,दिनेश वर्मा, बाबूराम ,बलवीर सिंह, जितेंद्र मिश्रा, हरिश्चंद्र नायक आदि ने कार्य किया।संचालन क्रीड़ा अध्यक्ष सुधीर कुमार पाठक एवं जितेंद्र सिंह पटेल पिपरा ने संयुक्त किया।कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष पं देवेश पालीवाल ने की।अतिथियों के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर, अजय भाल चंद्र खेर प्रयागराज,पूर्व क्रीड़ाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन समेले,पंडवाहा इंटर कॉलेज के प्रबंधक भगवत नगरिया,धर्मेन्द्र दीक्षित आदि उपस्थित रहे।मंच व्यवस्था में शिवम गिरी,रवि सेन ,कन्हैया, देवेन्द्र आदि रहे।इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता के पी गुप्ता, संतोष शाक्य,डॉ विवेक मुदगल,बशीर अहमद खान,राजेश चंद्र,राजेन्द्र प्रसाद,जे पी वर्मा,भूपेंद्र पंथी,गोपाल अग्निहोत्री, पुष्पेन्द्र वर्मा,डॉ जितेंद्र सोनी,संजय दोन्देरिया,अमित प्रताप भदौरिया,अशोक पटेल,जितेंद्र पटेल कुम्हरिया, सुभाष कुमार वर्मा,अर्पित इंटोंदिया,दीनदयाल,बलबीर सिंह,थान सिंह,विवेक गुप्ता,कुलदीप वर्मा,राहुल,देवेंद्र,समता,
आदि उपस्थित रहे।
