गुरसरांय (झांसी)। शासन की मंशानुसार तथा उपजिलाधिकारी (न्यायिक)/अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका के दिशा-निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद गुरसरांय एवं ब्लॉक प्रमुख गुरसरांय प्रतिनिधि टीकाराम पटेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में मरीजों को फल वितरित कर सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत् कार्यक्रम कर जन-जन तक संदेश पहुंचाने का काम किया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में श्याम जादूगर द्वारा अपनी कलाओं का प्रदर्शन कर लोगों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के चलते जागरूक किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गुरसरांय प्रतिनिधि टीकाराम पटेल,प्रभारी चिकित्साधिकारी गुरसरांय डॉक्टर ओपी राठौर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सतेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ राजाजी चौहान एवं विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव ने अपने-अपने विचार रखे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान को गति दी। वहीं सांयकाल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय प्रभारी डॉक्टर ओपी राठौर एवं तालाब माता मंदिर पर नगर पालिका परिषद द्वारा आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत् सैकड़ों दीपों को जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।आयोजित कार्यक्रम में डा. रवि,डा.मनीष,डा.नेहा जोशी,डा.अनुपम गुप्ता,अनूप तिवारी, शशि कला, प्रीति यादव, विष्णु,अशोक कुमार के अलावा रिजवान खान,पार्षद अजय मौर्य, कैलाश कुशवाहा, सुरेंद्र अग्रवाल, सुमंत सोनी, नितेश मोदी, देवी यादव, अखिलेश घोष, ऋषभ वशिष्ठ, विनोद यादव, अखंड यादव, ब्रजेंद्र यादव, सुनील कुमार, भरत राठौर, सलमान खान, राजू बाला, कुंदन चौहान, गजेंद्र बरोनिया एवं दशरथ कुशवाहा वरिष्ठ लिपिक सोनू यादव बख्शी, निर्माण लिपिक माहेश्वरी शरण वुधोलिया, दीपू महाराज, उमेश कुमार, बंटे सोनी, लल्ला, जयनारायण कुशवाहा (कंप्यूटर ऑपरेटर), प्रकाश दीक्षित, दीपक कुमार एवं हरिओम आदि उपस्थित रहे।
मोदी के प्रतिनिधि के रूप में देवांश उभरें
सीएचसी कैंप में जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा था तो नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि के रूप में सतेन्द्र प्रताप सिंह राजा जी चौहान तो ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के रूप में टीकाराम पटेल मौजूद थे उसी दौरान आठ वर्षीय के बालक देवांश राठौर जो कि सीएचसी परिसर में रहता है और डॉक्टर ओपी राठौर का पुत्र है यह बच्चा और बच्चों के बीच बोला क्या हो रहा है यहां तो बताया की देश के प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाया जा रहा है फिर यह बोला कि आज मेरा भी तो जन्मदिन है तब बड़ी संख्या में मौजूद सामाजिक,राजनीतिक लोगों ने उसके दिल की बात समझी और उसे प्रधानमंत्री का प्रतिनिधि के रूप में मानते हुए देवांश राठौर पुत्र डॉक्टर ओपी राठौर को मीठा खिलाकर फूलमालाओं से लाद कर हुए उसे भी गिफ्ट दी और आठ वर्ष के इस बालक ने भी वहां मौजूद अतिथियों का चरण स्पर्श कर पूरे माहौल को यादगार व खुशनुमा बना दिया जो पूरे नगर व क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा की यह तो प्रधानमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद हो गए।
