गुरसरांय सरकारी अस्पताल भवनों से हो सकता हैं कभी कोई हादसा,शासन ले संज्ञान
गुरसरांय(झांसी)। क्षेत्र के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से तैयार ‘ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट’ का भवन चालू होने से पहले ही विवादों के घेरे में आ गया है। नवनिर्मित परिसर की दीवारों और प्लास्टर में जगह-जगह गहरी दरारें आ गई हैं,जिससे निर्माण कार्य में इस्तेमाल की गई सामग्री की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। ठेकेदार और संबंधित विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण भवन की फिनिशिंग और बेस स्ट्रक्चर बेहद कमजोर साबित हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जिस भवन का अभी रिबन भी नहीं कटा है,उसकी दीवारें अगर अभी से दरकने लगें,तो भविष्य में यहां आने वाले मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा का क्या होगा। ब्लॉक स्तर पर मरीजों को जांच,पैथोलॉजी लैब और त्वरित इलाज की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए इस यूनिट का निर्माण कराया गया था। लेकिन उद्घाटन से पहले ही सामने आई इस बदहाली ने न केवल प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है,बल्कि आम जनता में भी भारी रोष उत्पन्न कर दिया है।मामले के तूल पकड़ते ही स्थानीय लोगों ने उच्च अधिकारियों से निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और दोषी ठेकेदार व संबंधित इंजीनियरों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग क
पुरानी बिल्डिंगे कभी भी बन सकती गंभीर हादसे का कारण
गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में डॉक्टरों से लेकर स्टाफ के लिए बने आवास ही बुरी तरह जर्जर हालत में होने के चलते छत से पानी सीधे रहने वाले डॉक्टरों के कमरों आवास में गिर रहा है। हालत कभी भी कही उक्त भवन गिर न जाए इसकी आशंका से यहां रह रहा डॉक्टर का स्टाफ बुरी तरह भयभीत है लेकिन इस संबंध में स्वास्थ्य के आला अधिकारियों से लेकर जिम्मेदारान अधिकारियों की निगरानी और विभाग के उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट न देना लग रहा है कोई बड़ा हादसा का इंतजार कही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तो नहीं कर रहे हैं वही दूसरी ओर अल्प समय में ही जो बिल्डिंगे पुरानी बनी हुई थी वह गिरने की कगार में खड़ी हुई है। जिसमें स्टाफ रहता है और कुछ मे नही रहता है जिनमें कभी गौवंश तो कभी बरसात तेज हवा से बचने के लिए निकलने वाले राहगीर यहाँ खड़े हो जाते है। इससे साफ जाहिर होता है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर गुरसरांय की बिल्डिंगों का देखभाल के अभाव में बुरा हाल है। लेकिन जिम्मेदारान अधिकारी इस और चुप्पी साधे हुए हैं जिसको लेकर विभाग से लेकर प्रशासन शासन की कार्यशैली पर सवाल पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
