झाँसी – दिनांक 08.08.2026 को झाँसी पुलिस द्वारा CY-Vajra अभियान के तहत थाना कटेरा क्षेत्र के काडौर, खौरियाना एवं मौरियाना में दबिश देकर साइबर ठगी में संलिप्त 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्तों के कब्जे से 120 मोबाइल फोन, 35 डेबिट कार्ड, 20 आधार कार्ड, 04 वोटर आईडी, 01 लैपटॉप, 01 टैबलेट, 29 बैंक पासबुक, 13 बैंक कार्ड, 284 ग्राम पीली धातु, 1,408 ग्राम सफेद धातु तथा ₹9,20,510/- नगद बरामद किया गया था।
उक्त कार्रवाई की सराहना करते हुए माननीय झाँसी सदर विधायक श्री रवि शर्मा जी ने पत्र प्रेषित कर हार्दिक बधाई दी है। झाँसी पुलिस माननीय विधायक जी के प्रोत्साहन एवं विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती है। साइबर अपराध एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध झाँसी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
