गुरसरांय(झांसी)। संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती ब्लॉक बामौर से प्रारंभ होकर श्री नावली मंदिर कुरैठा पर पहुंची जहां कलश को विधिवत तरीके से रखा गया और पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पित किए। जिसमें सैकड़ों लोगों ने सहभागिता निभाई। जगह जगह निकली शोभायात्रा यात्रा के बाद श्री नावली सरकार मंदिर पर जयंती की समाप्ति पर किया गया भंडारा जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।इस अवसर पर बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डा. जगदीश सिंह चौहान ने कहा कि संत रविदास जी महाराज ने समाज में फैली ऊंच नीच,जाति पाति और भेदभाव का कड़ा विरोध किया उनका मानना था कि इंसान की पहचान उसके कर्म और आचरण से होती है जाति से नहीं।वहीं क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि संत रविदास जी बचपन से ही बहुत दयालु और परोपकारी थे। वे संतों और जरूरत मंदों की सेवा में अपना समय बिताते थे। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बामौर केशव सिंह परिहार कुरैठा ने कहा कि रविदास जी प्रसिद्ध कृष्ण भक्त कवियत्री मीराबाई उनकी आध्यात्मिक शिष्या थीं। मीराबाई ने अपने पदों में रैदास को अपना गुरु मानकर उनका सम्मान किया है।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री अनुपमा लोधी,ब्लाक प्रमुख बामौर चन्द्रभान सिंह,शत्रुघ्न सिंह परिहार, अवधेश सिंह फौजी, सत्य प्रकाश तिवारी, गुड्डी रानी पटेल, पुष्पेन्द्र दुबे, लोकेन्द्र सिंह गोकुल,निहाल सिंह, हरनाथ सिंह,रनपाल सिंह, सूरज पाल तेज प्रताप सिंह,मोनू महाराज, डा. अवधेश सिंह,घनाराम राय, टिंकू परिहार,पप्पू ठेकेदार, राजवीर सिंह, देव सिंह, मानवेन्द्र सिंह गौर, देवेन्द्र सिंह, हरपाल सिंह,अभिनय सिंह,ओम प्रकाश भास्कर सहित आदि लोग उपस्थित रहे।वही इसी क्रम में नगर गुरसरांय में संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में समरस्ता संकल्प कलश यात्रा अभियान के तहत गुरसरांय के गांधीनगर रविदास मंदिर से कलश यात्रा का नगर भ्रमण किया गया। जिसमें गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि समाज में ऐसे रविदास जी महाराज जैसे संतों के पद चिन्हों पर चलकर समाज में फैली विसंगतियों को दूर करना चाहिए और उनके दिये गये संदेशों पर चलना चाहिए।कलश यात्रा में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत के साथ नगर के प्रमुख लोगों,जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।गरौठा विधायक ने कलश यात्रा का पूजन कर आरती उतारी। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और संत रविदास जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।इस अवसर पर विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा, “संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और समरसता का संदेश दिया। उनका जीवन और विचार आज भी हमें भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।”उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित यह अभियान समाज में एकता और सद्भाव का संदेश दे रहा है। इस अवसर पर प्रतिपाल सिंह परिहार डुमरई,चैयरमैन टोड़ीफ़तेहपुर राजेन्द्र कुशवाहा,सतेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ राजाजी चौहान, जिलामंत्री बीजेपी मनीष कोरी,चैयरमेन प्रतिनिधि राजा जी चौहान,जगदीश अहिरवार,महेन्द्र फौजी,पार्षद राजू बाला,पार्षद रमेश अहिरवार,मुन्ना लाला चौधरी, शुखनंदन अहिरवार,लच्छी मास्साब, मन्दिर पुजारी ओमप्रकाश, अखंड बाल्मीकि,रामनारायण पस्तोर,अवधेश फौजी, आत्माराम फौजी, खन्ना त्रिपाठी,भारत राठौर, श्याम जादूगर आदि लोगों उपस्थित रहे।
