रिपोर्टर : नीलेश एन.के.डी.
उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में थाना मोंठ की मिशन शक्ति टीम ने कस्बे के भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। अभियान के दौरान महिलाओं को उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
उपनिरीक्षक मुन्ना सिंह, महिला कांस्टेबल शिवानी तथा रिक्रूट महिला आरक्षी अंशिका, रीना, सुभाषिनी और मधुबाला ने ऑपरेशन जागृति के तहत नए आपराधिक कानूनों, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, साइबर सुरक्षा, घरेलू एवं पारिवारिक विवादों से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से किसी भी प्रकार की घटना होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
टीम ने हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1098, 108, 102, 1076 और 1930 के महत्व और उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना और उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना, कानूनी जागरूकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा।
