झांसी- टहरौली लगातार देश में जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में छात्रों के हितों की आवाज देश भर में चिंगारी की तरह उठने लगी है जंतर मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एवं शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने जब संसद का घेराव किया तो उनके साथ पुलिस प्रशासन ने बुरी तरह मारपीट कर दी जिसमें कई छात्रों को गंभीर चोटें पहुंचीं हैं छात्र छात्राओं के हक की आवाज उठाने के लिए एकजुट हुए छात्रों का वरिष्ठ पत्रकार बाबूसिंह यादव ने हौसला बढ़ा कर बस स्टैण्ड टहरौली से अपनी मांगों की युवाओं ने तख्तियां लेकर प्रधानमंत्री मोदी के साथ धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नीट पेपर लीक में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को एक एक करोड़ रुपए मिले जंतर मंतर पर शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं की सुरक्षा कर पेपर लीक माफियाओं पर कठोर कार्यवाही हेतु महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम से ज्ञापन उपजिलाधिकारी टहरौली महेश कुमार को सौंपा है
शिखा आर्य ने कहा कि छात्र छात्राओं के साथ अन्याय कतई नहीं होने देंगे और उनकी आवाज बनकर उनकी मांगों को पूरा करा कर रहेंगे
