झांसी – जिलाधिकारी कार्यालय से पशुओं को खुरपका-मुंहपका जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। जिलाधिकारी ने अभियान की जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
झांसी में पशुपालन विभाग द्वारा खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह अभियान जिले के सभी विकासखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा, जहां पशुपालन विभाग की टीमें घर-घर जाकर गौवंश एवं भैंसवंश सहित अन्य पात्र पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण करेंगी।
जिलाधिकारी ने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी से पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और पशुधन को होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।
पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पशुओं को टीकाकरण के दायरे में लाना और पशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। इसके लिए जागरूकता वैन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को भी जागरूक किया जाएगा।
