संवाददाता – नीलेश एन.के.डी
मोठ कस्बे के मोहल्ला अशोक नगर में सड़क पर स्थायी जलभराव की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बरसात ही नहीं, बल्कि गर्मी के दिनों में भी सड़क पर पानी भरा रहता है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कत होती है। जलभराव के कारण सड़क पर गंदगी फैल रही है व संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय निवासी रामाधार दोहरे ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार नगर पंचायत से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
