झांसी टहरौली – टहरौली से बंगरा जाने मुख्य सड़क मार्ग किस तरह दलदल में तब्दील है शासन मोन है आखिर किस चीज की ये दुर्दशा झेल रहा है यह क्षेत्र क्या गुनाह क्या अपराध किया है इस क्षेत्र की जनता ने और यहाँ से निकलने वाले राहगीरो ने जो इस सड़क की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है आज तो हद तब हो गई जब में बिजना से पथराई बांध होते हुए इमलिया पहुंचा तो एक दो लोग सड़क पर अपनी मोटरसाइकिल धो रहे थे गड्ढों में भरे पानी से जब मैने उनसे पूछा कि आप इस सड़क पर गाड़ी क्यों धो रहे हैं तो उनका जवाब था कि जब सड़क ही इतनी सुंदर है तो गाड़ी को भी सुंदर करके चलाना पड़ेगा
मेरा तो शासन प्रशासन और यहां के जनप्रतिनिधि गणों से यही निवेदन है कि आप लोग अपना ध्यान इस सड़क की ओर आकर्षित करने की कृपा करे ताकि यह विजयगढ़ तिराहे से पथराई बांध होते हुए उल्दन तक इस सड़क को ठीक होना जरूरी है जिससे वाहनों को निकलने में परेशानी ना हो सके
