जनपद झांसी के समथर थाना क्षेत्र के ग्राम बुढेराघाट में में शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन सक्ति फेज 5.2 मिशन जाग्रति,नारी सुरक्षा,नारी सम्मान। महिला सशक्तिकरण के तहत आज मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम थाना समथर द्वारा ग्राम बुढ़ेराघाट में जाकर चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को एकत्र कर नारी सुरक्षा,नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के तहत महिलाओं और बालिकाओं का सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, मातृवंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। वहीं हेल्पलाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1090 विमेन पावर हेल्पलाइन 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन,102 स्वास्थ्य सेवा 108 एम्बूलैंस सेवा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 181महिला हेल्पलाइन नंबर c.u.g numbe 9454403657 आदि टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई।
