गुरसरांय(झांसी)। 13 जुलाई सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी ने आज गुरसरांय आकर वृक्षारोपण जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर आम जनता को शत-प्रतिशत लाभ मिल सके,विकास महिला सशक्तिकरण को लेकर पूरे दिन नगर के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर पहली बार बुंदेलखंड के गरौठा विधानसभा क्षेत्र के गुरसरांय नगर में अपनी कार्यशैली से जन-जन का दिल जीत लिया। वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय पहुँचते ही सबसे पहले महिला वार्ड में पहुँची जहां सीधे मरीजों से लेकर मौजूद लोगों और स्टाफ से महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए गुरसरांय में तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर ओपी राठौर,महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नेहा जोशी से सरकार द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य व उनके परिवार कल्याण हेतु कार्यक्रमों को मौके पर परखते हुए संवाद किया। यहां पर मौजूद लोगों ने महिला विशेषज्ञ डॉक्टर नेहा जोशी व प्रभारी चिकित्साधिकारी जो हाल ही में डिप्टी सीएमओ पद पर पदोन्नति हुये डॉक्टर ओपी राठौर की तारीफ करते हुए यहाँ पर अल्ट्रासाउंड मशीन सालों पहले आने के बाद भी इसको चलाने वाले टेक्नीशियन की नियुक्ति न होने से महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की बात रखी। जिस पर उन्होंने मीडिया के समक्ष बताया कि इस संबंध में जल्द से जल्द जिलाधिकारी व सीएमओ से बात कर यह समस्या निस्तारण कराऊंगी। इस दौरान लोगों ने कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से लेकर चतुर्थ श्रेणी स्टाफ की भारी कमी के साथ आयुर्वैदिक डॉक्टर नियुक्त करने की मांग रखी। उन्होंने इस पर भी पहले सभी आने वाली परेशानियों को लिखकर इस पर लोगों को जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया। इसके बाद एक सादा समारोह में पहली बार स्वास्थ्य केंद्र आई राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय की ओर से डॉक्टर ओपी राठौर,डॉक्टर नेहा जोशी,रिम्या नायर व श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चौरसिया,अवधेश परिहार फौजी,पंडित रामनारायण पस्तोर पूर्व कृषि अधिकारी,आत्माराम फौजी ने भगवान श्री राम की प्रतिमा सामूहिक रूप से भेंट की। जब लोगों ने उनसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय को गोद लेकर स्वास्थ्य सेवा विस्तार की पहल की तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा की में आप लोगों की भावना का सम्मान करते हुए गुरसरांय को बेहतरीन स्वास्थ्य केंद्र के रूप में हर संभव मदद और मेरा प्रयास होगा जल्द अच्छे परिणाम सामने आएगें। इसके बाद उनका काफिला स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पहुंचा जहां पर वृक्षारोपण सामूहिक रूप से किया गया और लगाए गए चंदन,पाकड़ आदि पौधों को उनकी परवरिश बच्चों की तरह करके आने वाले समय में एक मॉडल रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय दिखने के लिए संकल्प दिलाया। इस दौरान प्रमुख रूप से डॉक्टर ओपी राठौर,डॉक्टर नेहा जोशी,डॉ.साधना राजपूत,डॉ. रंजना सलोनिया,डॉ. मुकेश,डॉ. सुनीता,डॉ.अपर्णा,डॉ. हरनारायण,डॉ.रवि अनुरागी,सहायक शोध अधिकारी डॉ.अनुराग गुप्ता,पीके राव,मुकेश सोनी,विष्णु आर फार्मासिस्ट विवेक,संतोष,ब्रजेश पाठक,धर्मेंद्र राज एवं स्टाफ नर्स शशि, मधु,प्रतिमा,कोमल,रचना,रिम्या सहित पूरा स्टाफ व नगर के प्रमुख समाजसेवी व विभिन्न संस्थाओं के लोग मौजूद रहे। वही दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर के खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “हरा भरा प्रदेश,खुशियों का संदेश” और “सुरक्षित जीवन,समृद्ध प्रदेश” के संकल्प के साथ “वृक्षारोपण महायज्ञ 2026” के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम”अभियान की शुरुआत की गई। यह पूरा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने “उठो बढ़ो, हाथ मिलाओ,मां के नाम पेड़ लगाओ” का नारा दिया और सभी से पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में खेर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य पंडित धनप्रकाश तिवारी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पं देवेश पालीवाल,प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर,सतीशचंद्र चौरसिया ने वृक्षारोपण में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार और उपस्थित नागरिकों ने मिलकर परिसर में पौधे रोपे और पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाने की प्रतिज्ञा ली।इस मौके पर कमलापत उपाध्याय,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र पटेल,सुधीर पाठक,विनोद कुमार,रामनारायण पस्तोर,अखिलेश तिवारी छिरोरा,आत्माराम फौजी,अवधेश सिंह फौजी ,दाऊ पालीवाल,रविन्द्र स्वामी,धर्मेन्द्र दीक्षित,नितिन स्वामी आदि उपस्थित रहे।
