गुरसरांय (झांसी)। जिले के पुलिस कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति के विशेष के निर्देशन में गुरसरांय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विद्यासागर सिंह की देखरेख में इस समय गरौठा सर्किल के गुरसरांय थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यालयों से लेकर,मेला,कोचिंगों सेंटरों के आसपास धार्मिक स्थलों से लेकर भीड़ भाड़ वाले जगह पर महिला सशक्तिकरण के तहत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में गुरसरांय थाना अव्वल स्थान पर पहुंचता दिख रहा है। इसी क्रम में आज थाना गुरसरांय मिशन शक्ति टीम वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया,महिला आरक्षी आंशी गौड़ ,महिला आरक्षी प्रिया,महिला आरक्षी दीपशिखा गुरसरांय के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहल्ला धनाई कस्बा गुरसरांय में जाकर बालिकाओं को स्वाबलंबन एवं सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं विधवा पेंशन, सुमंगला योजना बाल कल्याण योजनाओं,बाल मजदूरी न कराने आदि के बारे में व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 1930 साइबर अपराध 108 एंबुलेंस सेवा 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, डिजिटल अरेस्ट,साइबर फ्रॉड,फ़र्ज़ी कॉल अनचाहे लिंक, आदि व नो हेलमेट नो फ्यूल आदि की जानकारी दी गई व साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया गया व पंपलेट वितरित किए गए।
