गुरसरांय( झांसी)। नगर के समाजसेवी संदीप कोठारी के चचेरे भाई कुलदीप कोठारी का अकस्मात निधन होने पर नगर में शोक की लहर दौड़ गई इसको लेकर गुरसरांय में व्यापारियों की व समाजसेवियों की एक शोक सभा सुनील जैन डीकू की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रमुख रूप से श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र चौरसिया ने कहा की कुलदीप कोठारी उर्फ बुद्दे 55 वर्ष की उम्र में निधन से जो क्षति हुई है वह नगर का क्षेत्र में कभी पूरी नहीं हो सकती। इस दौरान एक शोक सभा हुई जिसमें दिबंगत आत्मा की शांति व शोकाकुल परिवार को धैर्य व शक्ति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई शोक सभा में प्रमुख रूप से पूर्व चैयरमेन पंडित देवेश पालीवाल,बसंत मोदी,नितुल व्यास,राजेंद्र प्रसाद बिलैया, एडवोकेट अनिल वशिष्ठ,सुनील सिंह चौहान,बंटे बरसैया, राजेंद्र पालीवाल,रविंद्र स्वामी, सत्येंद्र घोष शिक्षक,सुरेश सोनी सरसैड़ा,प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव,शौकीन खान,रज्जू बिलैया,आयुष त्रिपाठी,हरिश्चंद्र नायक,भैया लाल यादव,ऋषभ वशिष्ठ, अखिलेश कनकने, अज्जू मौर्य,पन्ना मिस्त्री समेत बड़ी संख्या में नगर के समाजसेवी,व्यापारी प्रमुख लोग शोसभा में मौजूद रहे।
