झांसी! मोहर्रम के अवसर पर झांसी शहर और नगरा क्षेत्र में ताजियों का जुलूस धूमधाम और पारंपरिक तरीके से निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और मातमी माहौल के बीच लोगों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद किया
शहर और नगरा क्षेत्र से निकले ताजियों की सुंदर सजावट, कलाकारी और आकर्षक बनावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। अलग-अलग मोहल्लों से निकले ताजिए अपनी विशेष शैली, रंग-रोगन और भव्यता के कारण चर्चा में रहे। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने ताजियों का स्वागत किया
इस दौरान अखाड़ों का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने लाठी, तलवार सहित अन्य पारंपरिक करतब दिखाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। अखाड़ों में युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा
आयोजन के दौरान जगह-जगह लंगर का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों को प्रसाद और भोजन वितरित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
