झाँसी – पल्स पोलियो अभियान 28 जून से शुरू हो रहा है आज बैठक में जिलाधकारी गौरांग राठी ने बताया कि सम्बंधित अधिकारियों से बूथ लेवल का माइक्रो प्लान तैयार है इस बार स्पेशल कैम्पेन शुरू हो रही है हर स्कूल में अभिभावकों, टीचरऔर बच्चों के साथ पल्स पोलियो कार्यक्रम समारोह कर जागरूक किया जायेगा।झोला छाप डाक्टर्स पर दो जगह कार्यवाही हुई है 15 दिन का वर्किंग प्लान बनाया है जिसमे सभी तहसीलो पर कार्यवाही की जाएगी। हाल ही मे हुई आग की घटना को देखते हुए कहा कि इंस्टिट्यूट, कोचिंग, होटल मैरिज हाल सभी मे फायर सुरक्षा को प्रशासन सख्त है नियमित कार्यवाही चलती रहेगी।
Please follow and like us:
