गुरसरांय (झांसी)। नगर स्थित केसी जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान समर कैंप का आयोजन किया गया,जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश चन्द्र जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समर कैंप के दौरान बच्चों ने घुड़सवारी, फुटबॉल, क्रिकेट, स्विमिंग, डांस सहित विभिन्न खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों के उत्साह और प्रतिभा को देखकर अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भी उनकी सराहना की। इस अवसर पर राजेश मसीह, जीतू वर्मा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के प्रिंस जैन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। समर कैंप के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। इस दौरान
सचिन,आशीष,संजीव,अवधेश खरे,रजनी साहू,आस्था खरे,अवन्तिका सहित विद्यालय स्टाप के अलावा लला मिश्रा, गोल्डी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
