झांसी, 18 जून। बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर लक्ष्मीबाई पार्क में उनकी प्रतिमा पर दीपांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को नमन करते हुए शासन से उनकी तलवार सहित ऐतिहासिक युद्ध सामग्री को ग्वालियर से झांसी वापस लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर सुरक्षित रहेगी और नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम में मो. नईम मंसूरी, प्रमोद सिंह शेखावत, जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा, नगर अध्यक्ष कालीचरण श्रीवास, सुनील पुरोहित, जगदीश विश्वकर्मा एवं लक्ष्मीनारायण सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Please follow and like us:
