झांसी के मऊरानीपुर में दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है। फन वर्ल्ड स्विमिंग पूल में कार्यरत एक कर्मचारी के साथ कुछ युवकों ने कथित तौर पर मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि देर रात स्विमिंग पूल में नहाने की जिद को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवक जबरन पूल परिसर में घुस गए और कर्मचारी के साथ मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मऊरानीपुर के फन वर्ल्ड स्विमिंग पूल में उस समय हंगामा मच गया जब कुछ युवक देर रात पूल में प्रवेश कर नहाने की जिद करने लगे। कर्मचारियों द्वारा नियमों का हवाला देकर मना किए जाने पर विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक जबरन स्विमिंग पूल परिसर में घुस गए और वहां मौजूद कर्मचारी सीताराम कुशवाहा के साथ मारपीट कर दी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पीड़ित कर्मचारी ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
