गुरसरांय(झांसी)। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण झांसी डॉक्टर अरविंद कुमार ने 12 जून शुक्रवार को अकस्मात गुरसरांय थाने आकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न अभिलेखों से लेकर मालखाने और गुरसरांय थाना परिसर का बारीकी से जहाँ निरीक्षण किया वहीं विभिन्न प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए अधीनस्थों को जल्द से जल्द विवेचनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ समय सीमा भीतर निस्तारण करने के कड़े लहजे में निर्देश दिए। निरीक्षण में स्थानीय पुलिस प्रशासन से की कार्यशैली से पूरी तरह संतुष्ट नजर आए लेकिन सफाई व्यवस्था के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए देखे गए। इस दौरान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विद्यासागर सिंह,सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भदौरिया,सब इंस्पेक्टर मयंक मिश्रा,सब इंस्पेक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी,सब इंस्पेक्टर सिंगदार सिंह,प्रधान जीडी लेखक जितेंद्र सिंह,कांस्टेबल अवनीश यादव,कांस्टेबल राहुल कुमार समेत बड़ी संख्या में महिला,पुरुष स्टाफ मौजूद रहा। अपर पुलिस अधीक्षक के थाने मे आते ही उन्हें पुलिस स्टाफ ने सलामी दी।
