गुरसरांय(झांसी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में भले ही अल्ट्रासाउंड मशीन स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग एक साल से अधिक समय लगाए हुए हो गया है लेकिन मरीजों को यहाँ पर अल्ट्रासाउंड नि:शुल्क सुविधा न मिलने का कारण इसको चलाने वाला टेक्नीशियन तैनात नहीं किया गया है तो दूसरी ओर चर्चा है कि अभी कुछ माह पहले सरकारी अस्पताल के बाहर अल्ट्रासाउंड मशीन किसी प्राइवेट व्यक्ति द्वारा लगाई गयी है। जिसको स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉक्टर पर्ची लिखकर मरीजों का और गर्भवती महिलाओं को चिकित्सीय परीक्षण हेतु बाहर से अल्ट्रासाउंड मोटी रकम खर्च करके करवाने को मजबूर होना पड़ रहा है चर्चा है कि इसमें अल्ट्रासाउंड प्राइवेट चलाने वाले जो सरकारी अस्पताल से परीक्षण हेतु लिखता है उसे सुविधा शुल्क दी जाती है। इसी प्रकार कई परीक्षणों स्वास्थ्य संबंधी बाहर लैबों से कराकर गुरसरांय,गरौठा क्षेत्र के सबसे पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को शासन की मनसा अनुरूप नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं उधर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों का भी अजीब हाल है कि उन्होंने जब अल्ट्रासाउंड मशीन सहित कई प्रकार की मशीन स्वास्थ्य परीक्षण की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय स्थापित की हैं तो फिर उनका लाभ जनता को क्यों नहीं मिल पा रहा है। नगर व क्षेत्र की जनता ने स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री से जनहित व शासन हित में इस संबंध में जल्द बड़ी कार्यवाही करने की पहल की है और स्वास्थ्य सेवाओं के नाम बिचौलियों द्वारा की जा रही लूटपाट के विरुद्ध भी कार्यवाही की मांग की है।
